हम सभी के भीतर एक अजीब जिज्ञासा होती है और वह है कुछ नया जानने की। इस चक्कर में कभी-कभी तो दुनिया की सबसे वियर्ड चीजों के बारे में भी हमारे जहन में ख्याल आने लगते हैं।
उदाहरण के बतौर- 'यह अजीब शख्स कौन है?' ' दुनिया में कौन है सबसे लंबा या कौन है सबसे छोटा..?' इसी कड़ी में आज हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको जिस महिला से रूबरू कराएंगे वह कोई आम महिला नहीं बल्कि अपनी इसी अजीब खासियत के चलते यह गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी है।
जानना नहीं चाहंगे कौन है ये महिला और क्या है इसकी खासियत..? ये महिला चाइना (चीन) की है। हाल ही में चीन के शंघा की Jianxia ने सबसे लंबी आईलैशेज़ (पलकों) का Guinness World Records अपने नाम कराया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इनकी आईलैशेज़ नॉर्मल साइज से से लगभग 5 इंच तक लंबी है। इनकी मानें तो इन्होंने अपनी आईलैशेज़ में अच्छी ग्रोथ और बदलाव तब देखा जब ये 2013 में 18 महीने के लिए ब्रेक पर थी। इस दौरान इन्होंने अपना पूरा वक्त नेचर के बीच बिताया। तबसे इन्हें लगता है कि इनकी आईलैशेज़ में बेहतर ग्रोथ होने लगी।
अब सवाल ये है कि क्या वाकयी नेचर के बीच रहकर हम आईलैशेज़ की ग्रोथ बेहतर कर सकते हैं? फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं लेकिन हां, आज की लाइफस्टाइल में जहां लंबी पलकों के लिए काफी मेहनत करने पड़ती है वहां, इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना वाकई हैरान करने वाली बात है।