जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शहर में इस प्रमाण पत्र को नजदीकी रजिस्ट्रार से बनवाया जाता है। इसके साथ ही जिस सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उसके इंचार्ज भी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकते है। निजी अस्पताल केवल सुचना दे सकते हैं। इसके साथ ही अस्पताल बच्चे के पिता को एक इन्फॉर्मेंट आईडी जारी करते हैं। जो बच्चे के पिता होने का प्रमाण पत्र होता है। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के अंदर ही बनवाना होता है। जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये बच्चे के भविष्य में काम आता है। अगर आप भी जल्द ही माता पिता बने हैं तो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनवा लें, नहीं तो देर होने पर आपको मुश्किल हो सकती है। इसके साथ ही माता पिता जो बच्चे का नाम रखना चाहते है उसे उसी समय उस फॉर्म में लिख दें अन्यथा भविष्य में नाम बदलने में परेशनी हो सकती है। ऐसा करने से आपका समय बचेगा और दोबारा नहीं बनवाना पड़ेगा। अब इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब ये घर बैठे ही ऑनलाइन बन जाता है, जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इस बात का ध्यान रखें कि आइए जानें क्या है जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया-