कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ में खास अंदाज में नजर आए। उनके संबोधन में एक नयापन था, जोकि पहले नहीं दिखा।
PICS: चंडीगढ़ में खास अंदाज में दिखे राहुल गांधी, दौरे की खास बातें
जीरकपुर जाने से पहले वह चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वे आज चंडीगढ़ में वर्करों से मिलने आए हैं और उनकी बात सुनेंगे। पंजाब में नशे के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि नशे के मुद्दे को उन्होंने उठाया था, लेकिन सरकार ने इसका मजाक उड़ाया।
PICS: चंडीगढ़ में खास अंदाज में दिखे राहुल गांधी, दौरे की खास बातें
राहुल कहते हैं कि आज हर तरफ यही बात हो रही है कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को इग्नोर कर रही है। पंजाब देश का दिल है और मैं चाहता हूं कि यहां खुशहाली आए और इंडस्ट्री लगे। पंजाब को कोई बदनाम नहीं कर सकता। पंजाब में गेहूं की अदायगी नहीं हो रही, किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं।
PICS: चंडीगढ़ में खास अंदाज में दिखे राहुल गांधी, दौरे की खास बातें
जीरकपुर में हो रही बैठक में राहुल गांधी इतने बड़े स्तर पर ब्लॉक लेवल के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति क्या होगी इस पर भी कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं।
PICS: चंडीगढ़ में खास अंदाज में दिखे राहुल गांधी, दौरे की खास बातें
साढ़े तीन बजे राहुल गांधी मीडिया को ब्रीफ कर सकते हैं। यह सारा कार्यक्रम कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से किया जा रहा है। उन्हीं के निमंत्रण पर राहुल गांधी पंजाब के कार्यकर्ताओं से इस तरह मिल रहे हैं। शायद यह पहला मौका है जब राहुल गांधी इतने बड़े स्तर पर ब्लॉक लेवल के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर रहे हैं।