चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी नजर और समझ पर संदेह नहीं करते। IPL के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली के मैच में एक बार फिर से धोनी का जादू चला।
दीपक चाहर की गेंद पर पृथ्वी शॉ सही से शॉट नहीं लगा पाए और गेंद उनके पैड पर लगी। चाहर ने अपील की लेकिन अंपायर ने उसे नॉटआउट दे दिया। इसके बाद दीपक चाहर ने धोनी से पूछा और उन्होंने रिव्यू ले लिया।
देखें वीडियो
थर्ड अंपायर ने देखा तो गेंद सीधे स्टंप पर लग रही थी जिसकी वजह से अंपायर के फैसले को नकारते हुए पृथ्वी शॉ को आउट दे दिया गया।
धोनी के इस सफल रिव्यू के बाद देखते-देखते सोशल मीडिया पर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' ट्रेंड करने लगा। लोगों ने जहां धोनी को भविष्य का अंपायर बताया तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि, 'धोनी के रिव्यू पर कभी संदेह नहीं करते'।
बता दें कि धोनी ने IPL 2019 के इस सीजन में अब तक 7 बार रिव्यू लिया है जिसमें 3 बार फैसले बदले गए हैं।