उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली हुई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश जारी है तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दो दिन से मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। फिलहाल चमोली जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं।
यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश से यहां ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।