बर्फबारी के बाद उत्तराखंड की वादियों की ये खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी। बर्फ की सफेद चादर से ढंके ये नजारे देखकर आप भी यहां आना चाहेंगे। राज्य में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर कुदरत की नेमत बरसी।
पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया
बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने इन हिल स्टेशनों का रुख किया और खूब लुत्फ उठाया। हालांकि मसूरी के नागटिब्बा में जमकर बर्फबारी हुई। धनोल्टी में ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्का हिमपात हुआ। लेकिन औली, चाेपता और चकराता में अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया।
चकराता व आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटकों का तांता भी लगना शुरू हो गया। बर्फबारी से पर्यटक व स्थानीय लोग उत्साहित हैं। सीजन की पहली बर्फबारी ने लोखंडी व आसपास के इलाकों की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं।