पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचकर कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं।
इस कहानी की शुरुआत कुछ यूं होती है कि एक लड़का अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे तफरी कर रहा होता है।
तभी पीछे से उसका एक दोस्त दौड़ता हुआ आता है और कुछ ऐसी खबर सुनाता है कि सबके होश उड़ जाते हैं।
उसके हाथ में शादी का एक कार्ड रहता है। जब उससे पूछा जाता है कि यह किसका कार्ड है तो कहता है कि पुरानी भौजी(एक्स गर्लफ्रेंड) की शादी का कार्ड है। इस पर वह लड़का दोस्तों से साइकिल निकालने को कहता है।
लड़का एक्स की शादी में जाने को सूट पहनकर तैयार होता है।