लॉकडाउन की वजह से सितारे इन दिनों अपने आप को व्यस्त करने के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। कोई किताबे पढ़ रहा है, कोई ऑनलाइट क्रिएटिव राइटिंग सीख रहा है तो कोई अपना सारा वक्त किचन में बिता रहा है। खाने के शौकीन अर्जुन कपूर इस वक्त रसोई में कुछ स्पेशल बना रहे हैं। खास बात है कि अर्जुन की ये स्पेशल डिश मलाइका अरोड़ा को पसंद आ गई और उन्होंने इस पर कमेंट भी कर दिया।
अर्जुन कपूर ने किचन में स्पेशल डिश बनाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन केक बनाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन के साथ उनका डॉगी भी नजर आ रहा है। इसके अलावा वीडियो के बैकग्राउंड में 'गुंडे' फिल्म का 'तूने मारी एंट्री' गाना बज रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- 'मुझे इस तरह से किचन में देखकर ज्यादातर लोगों के दिमाग में गुंडे फिल्म का गाना बज रहा होगा। क्योंकि पहली बार वो लोग मुझे किचन में इस तरह खाना बनाने का नाटक करते हुए देख रहे होंगे।' अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन को इस तरह से किचन में खाना बनाते देख रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट कर दिया।
मलाइका ने अर्जुन कपूर के पोस्ट पर लिखा- 'हम्मम।' मलाइका का ये कमेंट वायरल हो रहा है। मलाइका और अर्जुन अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर इस तरह का पहले भी कमेंट कर चुके हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसका खुलासा खुद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में किया था।