बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारे अपनी जिंदगी के अहम पलों के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खास तस्वीर साझा की है।
अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उनकी यह तस्वीर 25 साल पुरानी है। अर्जुन रामपाल की यह तस्वीर उस समय की है जब वह एक अभिनेता नहीं बल्कि मॉडल के तौर पर जाने जाते थे। अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर के साथ अभिनेता यह याद करने की कोशिश कर रहे हैं इस तस्वीर को कौन से साल लिया गया था।
अर्जुन रामपाल ने अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मॉडलिंग के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर, मुझे लगता है कि यह साल 1995 या 1996 की है। इस कैप्शन में अर्जुन रामपाल ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी को टैग किया। साथ ही पूछा कि आप क्या कहते हैं डब्बू रतनानी, यह कब की तस्वीर को सकती है ? जिसके बाद डब्बू ने बताया कि यह उनकी साल 1995 की तस्वीर है।
सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल की यह तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच अर्जुन रामपाल लंबे समय बाद हाल ही में अपनी बेटियों से मिले थे। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के द्वारा दी थी। दरअसल अर्जुन रामपाल कजरत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ थे। लॉकडाउन के चलते वह मुंबई अपनी बेटियों से नहीं मिल पा रहे थे।