दक्षिण सिनेमा अब एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। देश और दुनिया में भी साउथ की फिल्में धूम मचा रही हैं। 'बाहुबली', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा', 'आरआरआर' जैसी फिल्मों ने साउथ सिनेमा के प्रति दर्शकों की दीवानगी और ज्यादा बढ़ा दी है। कमाई के मामले में भी इन फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि बॉलीवुड के भी कई सितारे अब साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर रहे हैं। आने वाले वक्त में बॉलीवुड के कई सितारे साउथ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कौन-से हैं वो सितारे, आइए जानते हैं...
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जिसका पहला भाग (पीएस1) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। बता दें कि यह पैन इंडिया फिल्म है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या करीब चार साल के ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। बता दें कि 'पोन्नियन सेल्वन' से पहले भी ऐश दक्षिण की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Nikki Tamboli: सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए फिर तिहाड़ गईं निक्की तंबोली? पुलिस ने खुद किया खुलासा
सलमान खान
बॉलीवुड के भाई अभिनेता सलमान खान भी साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। इस फिल्म में वह कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो सलमान को फिल्म के एक गाने पर थिरकते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है।
Chup Box Office Collection Day 5: दर्शकों के लिए तरस रही चुप, पांचवें दिन महज इतनी कमाई पर सिमटी सनी की फिल्म
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म 'केजीएफ 2' में विलेन का रोल किया था, जो खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'शमशेरा' में भी उनके अभिनय की तारीफ की गई। अब वह लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उन्हें विलेन की भूमिका में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ अभिनेता थलापति विजय भी इस फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
गुलाबी रंग की ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का कर्वी फिगर देखते रह जाएंगे अर्जुन कपूर