बॉलीवुड के सितारों की दोस्ती और दुश्मनी के खूब चर्चे होते हैं। अक्सर कहा जाता है कि सितारों के बीच रियल लाइफ में अच्छी बॉन्डिंग नहीं होती, सिर्फ पब्लिक इवेंट में ये अच्छे से पेश होते नजर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बी टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जो बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और आज भी दोस्त हैं। आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्लासमेट्स रह चुके हैं। इसके साथ उनके करियर पर भी नजर डालते हैं।
श्रद्धा कपूर- टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों स्कूल से समय से एक दूसरे को जानते हैं और क्लासमेंट्स रह चुके हैं। दोनों मुंबई के एक स्कूल में साथ पढ़ते थे और आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। श्रद्धा कपूर ने 2010 में ‘तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद ‘आशिकी 2’ से श्रद्धा को पहचान मिली। वहीं, टाइगर ने 2014 में ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था।
Amitabh Bachchan: कई सितारों के मना करने के बाद बिग बी के हाथ लगी जंजीर, फ्लॉप हीरो से ऐसी बने एंग्री यंग मैन