आम लोगों के अलावा रविवार को बॉलीवुड सितारों ने भी बड़े की खास अंदाज में दिवाली मनाई। किसी ने इस खास दिन पर अपने घर पार्टी का आयोजन किया तो बहुतों ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली का जश्न मनाया। बॉलीवुड सितारों की दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते है बॉलीवुड सितारों की कैसी रही ये दिवाली।
दिवाली के खास मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, श्रद्धा कपूर, एकता कपूर, शाहिद कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सारा अली खान और दिया मिर्जा सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। वहीं अभिनेता वरुण धवन के घर दिवाली पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें कई सितारे दिखाई दिए।
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा,शक्ति कपूर ,श्रद्धा कपूर, अरशद वारसी,राजकुमार हिरानी,सचिन पिलगांवकर, संजय खान ,दिव्या दत्ता,हिमेश रेशमिया ,कृति सैनन और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार पहुंचे। इन अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी पूजा रखवाई। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर सहित कई स्टार्स ने इसमें शिरकत की।
कुछ फिल्मी सितारों के लिए शादी के बाद पहली दिवाली भी खास रही। इन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाई। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमेरिका में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने घर की सजावट भी की। प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण, नुसरत जहां, पूजा बत्रा और कपिल शर्मा ने भी शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई।