हरियाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो अपने डांस के लिए ही मशहूर हैं। लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। विवादों से भी सपना का गहरा नाता रहा है। सपना एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। उनके गानें, तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने एक वीडियो और पोस्ट किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियों में सपना के लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टीकलर लहंगा और चुन्नी पहना है। अभिनेत्री फुल हरियाणवी अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके एक्प्रेशन और लुक्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसका नाम है जींद आया. यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये गाना छा गया है और हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर एक के बाद एक रील्स भी बनाते जा रहे हैं।
गानों, रील्स के अलावा सपना चौधरी स्टेज शो के जरिए भी धूम मचाती रहती हैं। आज भी सपना का जलवा कम नहीं हुआ है, उनके शोज काफी हिट रहते हैं। हाल ही में सपना का बिलासपुर में शो हुआ था जिसकी झलक भी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दिखाई थी।