हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे भी कलाकार रहे हैं जो फिल्मों में हमेशा से अपने खलनायक किरदार और लुक के लिए जाने जाते हैं। यह कलाकार बहुत बार फिल्मों में अभिनय के मामले में हीरो पर भी भारी पड़ते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के खलनायक अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन क्या आप बॉलीवुड फिल्में में खलनायक का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की पत्नियों के बारे में जानते हैं..? अगर नहीं तो आज हम आपको बॉलीवुड के खलनायकों की पत्नियों से रूबरू करवाते हैं।
शिवांगी कपूर
यह बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों में से एक अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी हैं। शिवांगी कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर और शिवांगी ने साल 1982 में शादी की थी।
कशिश
अभिनेता गुलशन ग्रोवर और उनके अभिनय से हर कोई वाकिफ है। गुलशन ने दो शादियां की थीं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां लंबी नहीं चल सकीं। जिसके बाद अब वह सिंगल हैं। गुलशन ग्रोवर की दूसरी पत्नी का नाम कशिश था जिससे उन्होंने साल 2001 में शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही कशिश और गुलशन ग्रोवर का तलाक हो गया था।
गवा
यह दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की पत्नी हैं। डैनी डेन्जोंगपा ने 'अग्निपथ', 'हम', 'सनम बेवफा', 'खुदा गवाह', 'घातक', 'बेबी' सहित करीब 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। इनमें से ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की है। डैनी डेन्जोंगपा ने साल 1990 में गवा से शादी की थी।
किरण खेर
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से साल 1985 में शादी की थी। आपको बता दें कि अनुपम खेर फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी।