देशभर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी भोले बाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके खास पोस्ट भी देखने को मिल जाते हैं। अब महाशिवरात्रि के मौके पर भी बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें साझा की। उन्होंने इसे साझा करते लिखा,'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादी है, शिव भगवंत है। शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है'।
अजय देवगन
'सिंघम' अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' का पोस्टर साझा करते हुए फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी फिल्म के गाने के कुछ बोल कैप्शन में लिखे, 'ना आदी ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका वही शून्य है, वही इकाय जिसके भीतर बसा शिवाय'।
कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की जिसमें वो शिवलिंग पर जलाभिषेक करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं'। फैंस को कंगना की ये तस्वीर काफी पसंद आई है।
अनुपम खेर
लेजेंडरी अभिनेता अनुपम खेर ने भगवान शिव की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं, जय भोलेनाथ, जय शिवशंकर, ओम नम: शिवाय'। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी और इस दौरान भी वो ओम नम: शिवाय का जाप करते नजर आए थे।