अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बी-टाउन के इस कपल ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा 2019 पहले की थी। जब मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। अब आधिकारिक घोषणा के तीन साल बाद कपल अपने प्रशंसकों को एक और खूशखबरी देने जा रहे हैं! मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट
हालांकि, शादी की अफवाहों के बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक नोट साझा कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मलाइका से शादी का जिक्र न करते हुए भी इन खबरों पर बयान दिया है। अर्जुन ने लिखा- 'मुझे यह जानकारी हैरानी हो रही है कि कैसे लोगों को मेरी जिंदगी के बारे में मुझे भी ज्यादा पता होता है।' उनके इस पोस्ट को देखकर प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि अर्जुन का ईशारा मलाइका से शादी की खबरों की तरफ ही है।

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन के पास इस वक्त कई दिलचस्प फिल्में हैं। फिलहाल वह मनाली में भूमि पेडनेकर के साथ 'द लेडी किलर' की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब अर्जुन और भूमि बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा किया जा रहा है। वहीं इसका निर्देशन अजय बहल द्वारा किया जा रहा है।
29 जुलाई को रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स'
इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के साथ एक विलेन रिटर्न्स भी कर रहे हैं। यह 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अर्जुन आसमान भारद्वाज की डार्क कॉमेडी कुट्टी में भी अभिनय करेंगे, और इसमें तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में होंगे।