हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया कि वह और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा था, "हमें यह बताते हुए हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए हमारे यहां बच्चे का जन्म हुआ है। हम इस समय अपने परिवार पर पूरा फोकस करना चाहते हैं इसलिए सम्मानपूर्वक आग्रह है कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाए' बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रियंका के इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रियंका को मां बनने की बधाई दी। अब इस गुड न्यूज पर प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
प्रियंका चोपड़ा के घर आई है बेबी गर्ल-
मीरा चोपड़ा ने बहन प्रियंका को मां बनने की बधाई देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही बहुत सारे बच्चे चाहती थीं, उन्होंने आगे कहा प्रियंका की जिंदगी में इस नए चैप्टर से बहुत खुश हूं, वह अपनी न्यू बॉर्न बेटी के लिए 'सुपर मॉम' बनने जा रही हैं।' मीरा चोपड़ा के इस के बयान के बाद यह भी कंफर्म हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा के यहां एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। ये चर्चित कपल राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधा था। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था जिसके बाद प्रियंका और निक के बीच तलाक की चर्चा शुरु हो गईं थी। हालांकि ये सारी बातें बाद में मजह अफवाह साबित हुई।
प्रियंका और निक के पहले बेबी की खबर से फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी खुश हैं और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कॉमेडियन लिली सिंह (जो प्रियंका के अच्छे दोस्त हैं), नेहा धूपिया, फरहान अख्तर और लारा दत्ता समेत कई स्टार्स ने प्रियंका के न्यू बॉर्म बेबी के लिए बधाई दी।