फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से लंदन गए हुए थे। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। वे सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर भी रहे। उन्होंने विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पावर' का निर्माण भी किया था।
Vijay Galani Death: फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन, सलमान की फिल्म 'वीर' को किया था प्रोड्यूस |