अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में जांच कर रही गोरेगांव पुलिस ने बताया है कि, दिवंगत अभिनेता की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है।
संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
गुजरे जमाने की अभिनेत्री निम्मी की आज जन्मतिथि है। उनका जन्म 18 फरवरी, 1933 को आगरा में हुआ था। निम्मी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नवाब बानू से निम्मी रखा था। निम्मी ने अपने जमाने की आन, उड़न खटोला, मेरे मेहबूब जैसी कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाई थे। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था।
अपने दौर की स्टार एक्ट्रेस थीं निम्मी, शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को कह दिया था अलविदा
रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसमें हर दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जहां सभी को एक मौका मिला था कि वे अपनी एक विश मांग सकते है। जिसके बदले सबको कुछ न कुछ त्याग देना होगा। ऐसे में अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रुपये का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। अली गोनी निक्की को एक सूटकेस दिखाते हैं और घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ सकती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें आ रही है कि निक्की तंबोली 6 लाख की रकम लेकर घर से बेघर हो गई हैं।
Bigg Boss 14: क्या 6 लाख रुपये लेकर घर से बाहर हो गई हैं निक्की तंबोली? फैंस पूछ रहे सवाल
दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संपादक एम. जे. अकबर के आपराधिक मानहानि मुकदमे को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि जीवन और गरिमा के अधिकार की कीमत पर प्रतिष्ठा के अधिकार का संरक्षण नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि रमानी ने अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अकबर ने उन आरोपों को लेकर रमानी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2018 को यह शिकायत (आपराधिक मानहानि की) दायर की थी।
एमजे अकबर मानहानि केस में कोर्ट से बरी हुईं प्रिया रमानी, तापसी पन्नू-ऋचा चड्ढा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिया रिएक्शन
बीते साल कोविड-19 महामारी के चलते सिनेमा प्रेमियों को थ्रियेटर में फिल्मों का लुत्फ उठाने से वंचित रहना पड़ा। लेकिन फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए यश राज फिल्म्स ने अपने पांच बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जिसमें में 'बंटी और बबली 2', 'जयेश भाई जोरदार', ‘पृथ्वीराज’, 'संदीप और पिंकी फरार' और 'शमशेरा' के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। यश राज फिल्म्स ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए इन फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की। ये सभी फिल्में साल 2021 में ही रिलीज होने वाली है।
इस साल रिलीज होंगी यशराज बैनर की ये पांच बड़ी फिल्में, दीवाली पर पृथ्वीराज बनकर उतरेंगे अक्षय कुमार