सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं। उनका बेटा आज एक साल का हो गया है। उन्होंने बेहद खूबसबूरत अंदाज में अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सपना चौधरी ने पहली बार अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए बेटे का वीडियो शेयर किया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनके बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं, एवं प्यार बरसा रहे हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसके बाद पिछले साल ही वो एक बच्चे की मां बनीं।
सपना ने बेटे के पहले जन्मदिन पर फैंस को उसकी खूबसूरत झलक दिखाई है। वीडियो में सपना चौधरी का बेटा कभी मिट्टी में, कभी गाय के साथ खेलते हुए दिख रहा है। सपना और उनके पति वीर साहू भी इस वीडियो में बेटे के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक कविता भी डाली गई है। जिसके जरिए सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।