सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान एक बार फिर से स्पॉट किए गए। तैमूर अली खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमेशा अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहने वाले तैमूर इस बार बिल्ली की वजह से पसंद किए जा रहे हैं।
बता दें कि इस वीडियो को जर्नलिस्ट योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में तैमूर अपनी मां करीना कपूर के साथ स्टूडियो में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टूडियो के गेट पर एक बिल्ली बैठी होती है, जिसको देखकर तैमूर भागने लगते हैं। तैमूर बिल्ली को देखकर खुश हो जाते हैं और वह डॉगी-डॉगी कहने लगते हैं। तैमूर इस दौरान काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।
करीना तैमूर की इस हरकत को देखकर घबरा जाती हैं। वह तैमूर को भागते देख उनको तुरंत गोद में उठा लेती हैं। वह तैमूर से कहती हैं कि यह डॉगी नहीं है ये बिल्ली है। तैमूरा का यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। इससे पहले भी तैमूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन यह वीडियो इन सभी वीडियो से अलग है।
करीना कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा उनके बेटे तैमूर अली खान चर्चा में रहते हैं । सड़क पर निकलते ही मीडिया के सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं । तैमूर शायद पहले ऐसे स्टारकिड हैं जिनकी पॉपुलैरिटी आसमान छूती हैं। उनकी तस्वीरें पल भर में वायरल हो जाती हैं ।