कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों राजस्थान के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हर किसी के लिए खास मौका होता है, वह चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम कपल। लड़कियां शादी को लेकर कई तरह के सपने देखती हैं। अपनी शादी को खास बनाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान लड़कियों का अपने लुक पर होता है। वहीं शादी के बाद एक लड़की का लुक और स्टाइल बदल जाता है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन पर हर किसी की नजर होती है। सभी नई दुल्हन के लुक, फैशन सेंस को देखते हैं और उसी के मुताबिक उसका इंप्रेशन ससुराल में बनता है। अगर कटरीना की तरह आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और ससुराल में अपने फैशन सेंस और स्टाइल से सभी को प्रभावित करना चाहती हैं तो कटरीना कैफ की इन साड़ियों को आप भी कर सकती हैं कैरी।
कैटरीना कैफ की ब्लश पिंक शेड की साड़ी नई नवेली दुल्हन को खूबसूरत लुक देगी। इस साड़ी में हाथों की जटिल कढ़ाई की गई है। फूलों की कढ़ाई से साड़ी का पल्लू और बॉर्डर को सजाया गया है। मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्राॅयडरी वाली ये साड़ी दुल्हन पर काफी प्यारी लगेगी।
यहां कटरीना ने ऑरेंज रंग की साड़ी पहन रखी है। फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ उन्होंने खुद के लुक को स्टाइल किया है। कटरीना के ब्लाउज में हैवी कलरफुल एम्ब्रॉडरी की गई है। वी नेकलाइन ब्लाउज और मल्टी कलर गोटा साड़ी में कटरीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
लाल रंग तो दुल्हन पर खूबसूरत लगता ही है, लेकिन भारी भरकम रेड साड़ी कैरी करने से ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक आपको कटरीना की इस साड़ी में मिलेगा। लाल रंग की प्रिंटेड साड़ी आप शादी के बाद पहन सकती हैं। इस साड़ी में नीले रंग की बूटियां प्रिंट हैं।
नई नवेली दुल्हन अक्सर डार्क और हैवी साड़ियां शादी के बाद कैरी करती हैं। लेकिन कुछ मौकों पर आप हल्की और लाइट कलर साड़ियों को भी पहन सकती हैं। कटरीना की पाउडर ब्लू साड़ी आपको एक्ट्रेस की तरह क्लासी लुक देगा।