दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में बी टाउन हसीनाओं से कम नहीं हैं। एक्टिंग की बात हो या फिर लुक की, साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों की खूबसूरती के लोग कायल हैं। साउथ इंडियन फिल्मों की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज अब हिंदी और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में भी बढ़ रहा है। अभिनेत्रियों की बात करें तो साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां अपने देसी लुक के जानी जाती हैं। फिल्मों में साधारण लुक में भी कमाल की अदाएं दिखाने वाली ये अभिनेत्रियां रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में राशि खन्ना का नाम भी शामिल है। राशि खन्ना साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम है, हालांकि वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उनके लुक और फैशन स्टाइल के लोग फैन हैं। राशि का पारंपरिक लुक लोगों को काफी पसंद आता है। अगली स्लाइड्स में राशि खन्ना के कुछ देसी लुक की तस्वीरें दी जा रही हैं, जो फैंस के बीच काफी पसंद की गईं।
राशि खन्ना को आपने फिल्मों में कई बार साड़ी लुक में देखा होगा। हालांकि यहां उनका साड़ी लुक पारंपरिक पोशाक को माॅडर्न टच दे रहा है। राशि ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिसपर फ्लोरल प्रिंट दिए गए हैं और सिल्वर बाॅर्डर है। साड़ी के साथ राशि ने स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है।
किसी पार्टी के लिए राशि खन्ना का ये देसी लुक परफेक्ट है। सिल्वर नेट साड़ी में राशि खन्ना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग नेट ब्लाउज पहन रखा है, जिसमें नेक लाइन पर एम्ब्रॉडरी की गई है। राशि का ये एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया।
सिंपल कुर्ता स्टाइल को भी राशि खन्ना ब्यूटीफुली कैरी करना जानती हैं। मरून कलर के स्ट्रेट वी नेकलाइन कुर्ता पर राशि खन्ना ने पैंट के साथ पेयर किया है। राशि ने ऑर्गेंजा दुपट्टे को देसी स्टाइल में कैरी किया है।
राशि खन्ना लहंगे में भी नजर आ चुकी हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि राशि खन्ना ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया है, जिसे अपने ब्लाउज डिजाइन से माॅडर्न टच दिया है। राशि ने वी नेकलाइन का स्लीव्लेस ब्लाउज पेयर किया है। वहीं दुपट्टा कैरी कर रखा है।