सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहने के बाद एक बार फिर वो अपने लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद अब वो काम पर लौट आई हैं। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सोनम कपूर का गॉर्जियस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। जिसमे वो लाल रंग का गाउन पहनकर तैयार हैं।
अपने पुराने अंदाज में सोनम कपूर को स्टाइल के मामले में मात देना मुश्किल लग रहा है। सोनम कपूर ने डिजाइनर रामीकादी का कस्टम मेड काउचर पहन फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली। जहां हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक गईं।
सोनम कपूर ने ऑफ शोल्डर डिजाइन की ड्रेस को चुना था। जिसकी फिगर फिटिंग और शिमरी वर्क इसे खास बना रहा था। वहीं ड्रेस पर लगी ड्रामेटिक पफी लांग स्लीव और बैक पर लांग ट्रेन इसे रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रही थी। वहीं इस ड्रेस के साथ सोनम ने स्लीक लो बन हेयरस्टाइल बनाई थी। जबकि गले में डायमंड नेकलेस सोनम के इस लुक को शानदार दिखा रहा था।
अपने इवेंट में शामिल होने का वीडियो सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है लंबे समय बाद। सोनम कपूर एक के बाद एक दो गॉर्जियस लुक में नजर आईं। पीले रंग के बॉल गाउन डिजाइन की ड्रेस में भी वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फिल्म फेस्टिवल में वैनिटी फेयर डिनर में शामिल सोनम ने पीले रंग के गाउन को चुना।
जिसका कलर और डिजाइन बिल्कुल हटके लुक दे रहा था। स्लीक हाई लो बन और ड्रामेटिक स्लीव वाले इस गाउन में सोनम स्टनिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनम की इन तस्वीरों को उनकी स्टाइलिस्ट और बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।