खूबसूरत और आकर्षक दिखाना हर महिला या लड़की की चाह होती है। इसलिए वो अपने हिसाब से साजो-श्रृंगार पर जोर देती है। वैसे तो महिलाएं किसी भी परिधान में काफी खूबसूरत और हसीन दिखाई देती हैं, मगर साड़ी एक ऐसा वस्त्र है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। भारत में साड़ी पहनने का काफी ज्यादा प्रचलन है। यहां पर महिलाएं खास मौको पर ही साड़ी पहनना पसंद करती हैं। महिलाएं घर में पूजा-पाठ और विवाह आदि के शुभ अवसरों पर साड़ी पहनती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी पहनने का क्रेज आम घरेलू महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हसीनाओं के बीच भी काफी ज्यादा है। कुछ अभिनेत्रियां तो अक्सर साड़ी में ही नजर आती हैं। उन्हीं में से एक विद्या बालन हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन विद्या बालन की 10 खूबसूरत और ट्रेडिशनल साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी पहनकर काफी सुंदर और आकर्षक लग सकती है।
विद्या बालन ने सफेद रंग की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी है। क्रिमसन और व्हाइट फ्लोरल साड़ी स्टाइल को आप भी काॅपी कर सकती हैं। साड़ी के साथ रेड ब्लाउज को पेयर किया है, जिसमें विद्या काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
विद्या बालन ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। विद्या की साड़ी में गोल्ड तार का बूटी वर्क किया गया है। साड़ी का पल्लू काफी आकर्षक है। विद्या की इस साड़ी में मोटा बाॅर्डर दिया गया है। उन्होंने मेचिंग ब्लाउज के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है।
तस्वीर में देख सकते हैं कि विद्या ने लाइट ग्रे रंग की साड़ी पहनी हैं। इस चंदेरी साड़ी में सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी में गोल्डन कलर के मोटिफ्स बने नजर आ रहे हैं। वहीं मैचिंग चौड़ा बॉर्डर साड़ी में शाइनिंग लुक दे रहा है।
विद्या ने काले रंग की साड़ी कैरी की है। बेस्पोक प्रिंट की इस साफिया सिल्क साड़ी में ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन है। साथ ही मरून रंग पर डबल शेड रेशम का बॉर्डर बना हुआ है। विद्या ने हाफ स्लीव वाला रेड प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज में क्रू नेकलाइन दी गई है।