हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
बिहार विधानसभा चुनावः दूसरे चरण में 94 सीटों पर आज मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश उपचुनाव : 28 विधानसभा सीटों पर मतदान आज
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। कोरोना महामारी की रोकथाम के दिशा-निर्देशों के साथ सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य के लिए परीक्षा माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तनाव और अनिश्चितता के बीच अमेरिका में मतदान आज
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार यानी आज मतदान पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका परिणाम आने में समय लग सकता है। कितना? यह अभी साफ नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: फेस्टिवल सीजन में अंतरराज्यीय बस सेवाएं आज से शुरू
फेस्टिवल सीजन में अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों ने राहत की सांस ली है। छह महीने बाद मंगलवार से सेवाएं दोबारा शुरू होने से यात्रियों की सहूलियत बढ़ जाएंगी तो दूसरी तरफ यात्रा के मद में खर्च भी कम होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...