दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 15 साल से एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में भाजपा को हराकर आम आदमी पार्टी ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। 250 में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं, भाजपा के 104 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। नौ सीटों पर कांग्रेस और तीन पर अन्य प्रत्याशियों को जीत मिली है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बड़ा दावा करके सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया। दोनों ने दावा किया कि भले ही चुनाव में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली है, लेकिन मेयर तो भाजपा का ही बनेगा।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चुनाव हारने के बाद भी भाजपा ऐसा दावा क्यों कर रही है? क्या ये संभव हो सकता कि चुनाव जीतने के बाद भी आम आदमी पार्टी की बजाय भाजपा का मेयर बन जाए? अगर हां तो कैसे होगा? आइए जानते हैं...