ब्रिटेन के शाही जोड़े केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने पहले भारत दौरे पर रविवार को मुंबई पहुंचे और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। रविवार दोपहर से पहले मुंबई पहुंचे केट और प्रिंस ने ताज पैलेस होटल स्थित 26/11 मेमोरियल का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें
इस बीच उन्होंने मुंबई हमले के दौरान मौजूद रहे ताज होटल के कर्मचारियों से बातचीत की। ताज होटल से गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई देता है, जिसका निर्माण 1911 में किंग जॉर्ज वी और क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा की याद में किया गया था।
ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें
भारत और भूटान के सात दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे शाही जोड़े का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। केट और प्रिंस क्रिकेट मैच देखने और खेलने के लिए मुंबई के ओवल मैदान भी पहुंचे।
ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें
उन्होंने ओवल मैदान में मुंबई की मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्ड लाइन चैरिटी के प्रतिनिधियों और लाभार्थी बच्चों से बातचीत की। वहीं केट मिडलटन और प्रिंस विलियम 12 अप्रैल को असम जाएंगे, जहां उनको असमिया व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। रविवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि बसंत महोत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के अवसर पर केट और प्रिंस असम में होंगे। इस बीच उनको लजीज असमिया व्यंजन खिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क के दौरे पर आ रहे हैं।