केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया। पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो गए हैं। वहीं, एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी दिल्ली नगर निगम की कमान
एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान रविवार से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। इस दौरान दिल्ली नगर निगम की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सारी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरशाहों की तरफ से केवल नीतिगत फैसले नहीं लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कच्चे माल पर आयात शुल्क घटा
केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों को राहत देते हुए प्लास्टिक और स्टील के कच्चे माल पर सीमा शुल्क कम करने का फैसला लिया। वहीं लौह अयस्क के निर्यात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का एलान किया। ये बदलाव आज से प्रभावी होंगे। सरकार ने इस्पात उद्योग (स्टील इंडस्ट्री) द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोकिंग कोल (धातुशोधन कोयला) और फेरोनिकल सहित कुछ कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का एलान किया। यह एक ऐसा कदम है जिससे घरेलू उद्योग की लागत कम होगी और कीमतें घटेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
आज हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे
आज सुबह साढ़े दस बजे विधि विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब, घांघरिया व अन्य यात्रा पड़ावों में सभी यात्रा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...