सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। सब चाहते हैं कि उन्हें भी सरकारी नौकरी मिले, भले ही वह नौकरी कैसी भी या किसी पोस्ट की हो। बस सभी को किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है सेना भर्ती की यह ताजा खबर। इंडियन आर्मी में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है।
सरकारी नौकरी करने के साथ-साथ ही किसी भी व्यक्ति को देश सेवा करने का भी मौका मिले तो यह सोने पर सुहागा होता है। ऐसे अवसर को कोई अपने हाथ से जाने नहीं देगा। तो तैयार हो जाइए यहां आवेदन करने के लिए। इंडियन आर्मी अगले महीने यानी मार्च 2021 में हरियाणा में बंपर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है।
सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा।