आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। यह वही दिन था जब 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 20 साल बाद उसी दिन देश ने गणतंत्र की ओर अपना कदम बढ़ाया। उसके बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर धूमधाम से मनाया जाने लगा। भारत विविधताओं और कई संस्कृति का देश है। सभी की धर्म-जाति और भौगोलिक आधार पर अपनी-अपनी मान्यताएं और पर्व हैं लेकिन आज का दिन जाति-पाति से भी ऊपर भारतीयों का दिन है। देश का हर नागरिक, चाहे वह महिला हो या पुरुष, पंजाबी हो या तमिल, गरीब हो या अमीर पूरी दुनिया में सबकी एक ही पहचान है, वह भारतीय होने की। ऐसे में गणतंत्र दिवस का पर्व हर किसी के लिए गर्व का दिन होता है। इस मौके पर लोग एकत्र होकर ध्वजारोहण करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप भी अपने प्रियजनों व दोस्तों को खूबसूरत गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।