पर्यटन, कहने को भला ही बेहद छोटा शब्द है, लेकिन इसका मतलब बहुत ही बड़ा है। हर साल नाजाने कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह पर घूमने-फिरने जाते हैं। कोई अपने परिवार या पार्टनर संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप बनाता है। लोग अपने काम से समय निकालकर घूमने जाते हैं। आज के दौर में पर्यटन एक बहुत बड़ा रोजगार का साधन बन गया है और लाखों-करोड़ों लोगों का नाता इससे आर्थिक रूप से जुड़ा हुआ है। जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां पैसे खर्च करके कई तरह की सेवाएं, जैसे- होटल, खाना, घूमने की जगहों का टिकट आदि लेते हैं। इन सबके जरिए लोगों का घर चलता है। इसी उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी ये दिन मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन लोग अपने चाहने वालों को कई मैसेज भेजकर भी इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं, तो चलिए आपको कुछ महान लोगों के कुछ खास विचारों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।