हिमाचल प्रदेश में रविवार रात को हुई बारिश से सिरमौर के नौहराधार गांव में तीन मंजिला पुराना मकान ढह गया है। गनीमत यह रही कि मकान में परिवार का कोई सदस्य नहीं रह रहा था। घर में रखे सामान का भी नुकसान हुआ है। उधर, शिमला के विकासनगर में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। राजधानी में कई जगह भूस्खलन हुआ है।
चंबा-होली मार्ग पर गरोला के समीप रविवार रात करीब दो बजे पहाड़ दरक गया। सोमवार दोपहर दो बजे तक यातायात ठप रहा। यात्रियों को करीब 12 घंटे परेशानी हुई और सारी रात अपनी गाड़ियों में ही काटनी पड़ी। कालका-शिमला एनएच पांच पर सोमवार सुबह सात बजे फिर धर्मपुर के समीप सड़क पर पत्थर गिरे। भूस्खलन होता देख अचानक वाहनों की ब्रेक लगने से दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं।