Happy Dussehra 2022 Wishes, Images Quotes, SMS, Whatsapp Facebook Status in Hindi: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय को बताता है। दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशमी तिथि पर भगवान राम ने रावण का वध कर किया था और माता सीता को वापस लेकर आए थे, जिसकी खुशी में हर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दशहरा 05 अक्टूबर को है। इस दिन देशभर में रावण दहन होगा। लोग धूम धाम से इस उत्सव को मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। साथ ही लोग दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां दशहरा के शुभ अवसर पर आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।