Maha Navami 2022 Wishes, Image, Quotes, SMS, Whatsapp Facebook Status in Hindi: मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। आज यानी 04 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहते हैं। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूड़ी, खीर का भोग लगाया जाता है और कन्या पूजन किया जाता है। साथ ही लोग एक दूसरे को महानवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। यहां महानवमी के शुभ अवसर पर आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।