गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं को लाने का मकसद है कि इन लोगों की मदद की जाए। इसमें आर्थिक रूप से मदद करने से लेकर कई अन्य तरह की जरूरतें पूरी की जाती हैं। इसी में से एक है राशन कार्ड व्यवस्था। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार राशन कार्ड जारी करती है, ताकि इन लोगों को राशन की सुविधा मिल सके। सरकारी राशन सरकार द्वारा निर्धारित कुछ दुकानों पर ही मिलता है। लेकिन कई मर्तबा लोगों को कम राशन मिलने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। अगर आपका राशन डीलर भी राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है और आपको कम राशन दे रहा है, तो आप चाहें तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इससे आपको समय पर मदद मिल सकती है और फिर आपका राशन डीलर कभी गड़बड़ नहीं कर पाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं...
इन नंबर्स पर कर सकते हैं शिकायत:-
दिल्ली- 1800-110-841
उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
उत्तराखंड- 1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505
मध्यप्रदेश- 181
राजस्थान- 1800-180-6127
सिक्किम- 1800-345-3236
त्रिपुरा- 1800-345-3665
महाराष्ट्र- 18-22-4950
आंध्रप्रदेश- 1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश- 03602244290
मणिपुर- 1800-345-3821
हरियाणा- 1800–180–2087
मेघालय- 1800-345-3670
मिजोरम- 1860-222-222-789
नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
हिमाचल प्रदेश- 1800–180–8026
ओड़िशा- 1800-345-6724 / 6760
असम- 1800-345-3611
पंजाब- 1800-3006-1313
चण्डीगढ़- 1800–180–2068
दादर नगर हवेली – 1800-233-4004
कश्मीर- 1800–180–7011
बिहार-1800-3456-194
गोवा- 1800-233-0022
छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
लक्षद्वीप- 1800-425-3186
गुजरात- 1800-233-5500
झारखंड-1800-345-6598
जम्मू- 1800-180-7106
कर्नाटक- 1800-425-9339
तेलंगाना- 1800-4250-0333
केरल- 1800-425-1550
तमिलनाडु- 1800-425-5901
अंडमान-निकोबार- 1800-343-3197
पुडुचेरी - 1800-425-1082