ताजमहल के पास शिल्पग्राम में हुनर हाट लगा हुआ है। यहां दो-चार नहीं पूरे 32 राज्यों का संगम है। वहां के लजीज व्यंजन, हाथों के हुनर से बनी चीजें स्टॉलों पर उपलब्ध हैं। हुनर हाट में परिवार संग आएं और राज्यों की संस्कृति और चुनिंदा चीजों का आनंद लें। यही नहीं मनोरंजन के लिए यहां सर्कस और बॉलीवुड नाइट भी है। रविवार को छुट्टी के कारण हुनर हाट में भीड़ उमड़ी। परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
हुनर हाट में करीब 320 स्टॉल लगे हैं। यहां केंद्र शासित प्रदेशों समेत 32 राज्य से दस्तकार, शिल्पी और कारीगर आए हैं। गेट से प्रवेश करते ही अलग-अलग राज्यों के स्टॉल शुरू हो जाते हैं। उन स्टॉलों में राज्य की झलक, वेशभूषा और वहां के लोग बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं। इन स्टॉल से आप घर की सजावट, खिलौने व अन्य जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। प्रवेश करते ही दाहिनी ओर सबसे पहले मूर्तियां सजाई गईं हैं। राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।