आगरा में मेट्रो के सफर के दौरान पर्यटकों को सुखद अहसास होगा। मेट्रो स्टेशनों पर ब्रज की संस्कृति झलकेगी। जालीदार दीवारें होंगी, जिनसे ताजमहल झांकेगा। स्टेशनों पर कांच का इस्तेमाल अधिक होगा। तीन एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दिसंबर तक तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर के दौरान ताजमहल की झलक भी दिखाई देगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) पहले चरण में पहले कॉरिडोर में छह मेट्रो स्टेशन तैयार कर रहा है, जिनके बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। इनमें तीन एलिवेटिड स्टेशन और तीन भूमिगत होंगे। फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड तीन एलिवेटिड स्टेशन 283 करोड़ रुपये की लागत से लगभग बन गए हैं। इनमें फर्श, टाइल्स व फर्नीचर का कार्य चल रहा है।
Mallakhamba: मल्लखंभ में दम दिखा रहे ताजनगरी के खिलाड़ी, हैरतअंगेज करतब देख दंग रह जाते हैं लोग