यूपी के भीतरगांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। रविवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कानपुर में ड्योढ़ी घाट पर एक के बाद एक 13 चिताएं जलीं, वहीं 13 मासूम और किशोर दफनाए गए। यह देखकर घाट पहुंचे हर किसी का कलेजा धधक उठा। श्मशान पर घाट का माहौल वैसे ही गमगीन रहता है। रविवार को एक साथ 26 शवों का अंतिम संस्कार हुआ तो कलेजा कांप उठा। पूरे समय पुलिस, पीएसी व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कब्र में मासूम के शव रखते वक्त कांप गए हाथ
कलेजे के टुकड़ों को हमेशा के लिए विदा करना आसान नहीं था। कब्र में मासूम के शव रखे जाते समय परिजनों के हाथ कांप गए। घाट पर मौजूद पंडों ने निशुल्क क्रियाकर्म कराया।