सदर विकास खंड के सरायसागर गांव में प्राइमरी की शिक्षिका उर्वशी की शादी शनिवार को जिले में चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार रात सात फेरे लेने के बाद उर्वशी हेलीकॉप्टर से पिया के घर पहुंची। उनकी विदाई देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा रहा। सरायसागर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। उनकी बेटी उर्वशी भी शिक्षिका हैं। उन्होंने उर्वशी की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को शादी व 27 नवंबर को विदाई की तिथि निर्धारित की गई।
पिता विनोद ने शादी को यादगार बनाने के लिए उर्वशी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था। इसके लिए बाकायदा प्रशासन से अनुमति भी ले रखी थी। हेलीकॉप्टर से विदाई की खबर से क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। शुक्रवार को सरायसागर गांव में उर्वशी की धूमधाम से शादी हुई। वैदिक मंत्रों के बीच इंजीनियर अमित सिंह और शिक्षिका उर्वशी ने सात फेरे लिए। रातभर वैवाहिक कार्यक्रमों का दौर चला। इधर, विदाई की तैयारियां भी रात में ही चलती रहीं। गांव में हेलीपैड तैयार किया गया था।