कानपुर के कल्याणपुर में इंद्रानगर में स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। पति डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रामा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पद पर तैनात सुशील सिंह ने पत्नी चंद्रप्रभा (50), बेटा शिखर (20) बेटी खुशी (16) की हत्या की है। हत्या की खबर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।
डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में डॉ. सुशील कुमार अपनी पत्नी चंद्रप्रभा के साथ रहते थे। डॉ. सुशील रामा मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक टीम के हेड हैं। उनके साथ बेटा शिखर सिंह और बेटी खुशी सिंह भी इसी अपार्टमेंट में रहते थे। शुक्रवार की शाम 5.32 बजे डॉ. सुशील कुमार ने अपने भाई सुनील को मैसेज किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सुनील पुलिस को इंफोर्म करो। डिप्रेशन में मैंने..।