अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में यूपी से भंडारा लगाने के लिए पहुंचे लोगों के साथ आए एक साधु की करंट लगने से मौत हो गई। साधु बिजली का तार चेक कर रहा था, उसी दौरान करंट लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव साथियों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार महंत शिवा दास दिगंबर (28) अनिया अखाड़ा, नामी सरन देइया, जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश अन्य साधुओं के साथ दशहरे में भंडारा लगाने पहुंचा था। शुक्रवार को वह बल्ब लगाने के लिए तार चेक कर रहा था, तभी उसकी करंट लगने से मौत हो गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।