न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:58 PM IST
हिमाचल के शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में दूसरे दिन भी बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित रहा। लोक निर्माण विभाग की 80 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इससे परिवहन निगम के करीब डेढ़ सौ रूट प्रभावित चल रहे हैं।
एचआरटीसी की 50 बसें जगह-जगह फंसी हैं। हालांकि तारादेवी डिवीजन की ऊपरी शिमला के लिए सुबह बस भेजी गई, लेकिन यह बस कुफरी से वापस से लौट आई। इसी तरह रामपुर और रिकांगपिओं के लिए भी बसों को वाया बसंतपुर भेजा गया।
चौपाल और नेरवा बर्फबारी के चलते यातायात से कट गए हैं। शाम के वक्त वाया पांवटा होकर बस भेजी गई, लेकिन वह स्टेशन तक नहीं पहुंची। बर्फबारी के कारण हिमाचल के चार हाईवे अभी भी बंद पड़े हैं। इनमें नेशनल हाईवे कुल्लू -मनाली, हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग, चंबा-भरमौर हाईवे शामिल हैं।
इसके अलावा कुफरी में बर्फबारी के चलते शिमला-रोहडू एनएच सुबह से समय यातायात के लिए बंद रहा, लेकिन दोपहर बाद कुफरी में यातायात बहाल होने के बाद फागू में वाहनों की फिसलन होने से फिर बसें आगे नहीं जा पाई।
खड़ापत्थर में भी भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। नारकंडा बंद रहने से रोहडू के लिए बसें नहीं जा सकीं।हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
कर्मचारियों को सड़कों में रेत और मिट्टी बिछाने के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही जेसीबी, डोजर के साथ करीब 2500 से अधिक कर्मचारी फील्ड में तैनात किए गए हैं।