लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
मार्कस रशफोर्ड (50 वां मिनट, 68 वां मिनट) और फिल फोडेन (51 वां मिनट) की मदद से इंग्लैंड ने वेल्स को फीफा विश्वकप में ग्रुप बी के मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। 1966 का चैंपियन इंग्लैंड लगातार दूसरी बार नॉकआउट में पहुंचा है। पहले हाॅफ में इंग्लैंड और वेल्स कोई गोल नहीं कर सकी थी। दूसरे हाफ में स्थिति बदल गई। इंग्लैंड ने दो मिनट में दो गोल कर मैच की तस्वीर बदल दी।
आठ साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ा अमेरिका, ईरान को हराया
स्टार मिडफील्डर क्रिस्टियन पुलिसिच (38वें मिनट) के गोल की मदद से अमेरिका ने यहां मंगलवार देर रात को फीफा विश्वकप के ग्रुप-बी में ईरान को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। अमेरिकी टीम ने आठ साल के बाद नॉकआउट में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2014 में नॉकआउट में पहुंची थी जहां उसका सफर अंतिम-16 तक रहा था। पहले हॉफ में अमेरिकी खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक होकर खेले और गोल करने के ज्यादा मौके बनाए। पुलिसिच ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। डेस्ट ने बॉक्स के अंदर गेंद पुलिसिच को दी और उन्होंने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। अमेरिका यहां से 1-0 से आगे हो गया।
टीमें | मैच | जीत | ड्रॉ | हार | अंक |
इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 7 |
अमेरिका | 3 | 1 | 2 | 0 | 5 |
ईरान | 3 | 1 | 0 | 2 | 3 |
वेल्स | 3 | 0 | 1 | 2 | 2 |
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...