{"_id":"638de306fed6cb2cc85bd600","slug":"agra-nagar-nigam-reservation-list-mayor-post-reserved-for-scheduled-castes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: आगरा में मेयर पद एससी महिला के लिए आरक्षित, जानें पालिका और नगर पंचायतों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: आगरा में मेयर पद एससी महिला के लिए आरक्षित, जानें पालिका और नगर पंचायतों की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:00 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
आगरा नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में नवीन जैन मेयर हैं। उनको बड़ा झटका लगा है। सीट आरक्षित होने के कारण इस बार वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों के बाद मेयर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। सोमवार शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। आगरा नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में नवीन जैन मेयर हैं। उनको बड़ा झटका लगा है। सीट आरक्षित होने के कारण इस बार वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
आरक्षण से बदले समीकरण
शहर में मेयर तो नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद के लिए समीकरण बदल गए हैं। जिले में सात नगर पंचायत और पांच नगर पालिका हैं। जिनमें 12 अध्यक्ष चुने जाएंगे। 2017 के चुनाव में 12 में सात अध्यक्ष पद अनारक्षित थे, जिनमें इस बार दो पद अनारक्षित रह गए हैं। ऐसे में कई निवर्तमान अध्यक्ष इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
निकाय: आरक्षण 2022 : आरक्षण 2017
नगर पंचायत फतेहाबाद: अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : अनुसूचित वर्ग महिला
नगर पंचायत खेरागढ़ : अनारक्षित : महिला
नगर पंचायत जगनेर : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : अनारक्षित
नगर पंचायत पिनाहट : अनुसूचित वर्ग : महिला
नगर पंचायत किरावली: अन्य पिछड़ा वर्ग : महिला
नगर पंचायत दयालबाग: महिला : अनारक्षित
नगर पंचायत स्वामीबाग: अनारक्षित : महिला
नगर पालिका बाह : महिला : अनारक्षित
नगर पालिका अछनेरा : अनुसूचित वर्ग : अनारक्षित
नगर पालिका एत्मादपुर: अनुसूचित वर्ग : अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका शमसाबाद: अन्य पिछड़ा वर्ग : अनारक्षित
नग पालिका फतेहपुर सीकरी: अन्य पिछड़ा वर्ग : अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।