न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Sep 2020 04:03 PM IST
क्वार (आश्विन) के महीने में जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है। बुधवार को तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में तेज धूप और उमस बेहाल कर सकती है। तीन दिन पारा और चढ़ सकता है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप रही। गर्मी का यह हाल तब है जबिक पिछले दस दिनों में काफी बारिश हुई है। इससे पारा कुछ गिरा था लेकिन अब फिर से चढ़ गया है। साथ ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान में भी कमी होने की अभी कोई संभावना नहीं है।
मैनपुरी में बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में पूरे सप्ताह तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। वहीं किसानों से फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है।
बारिश न होने के चलते गर्मी का सितम जारी है। दिन में जहां तेज धूप बेहाल करती है तो वहीं शाम को उमस के चलते लोग परेशान रहते हैं। दूसरी और गर्मी के चलते खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसल भी सूख रही है। ऐसे में सभी लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में बारिश न होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 14 सितंबर तक बारिश या तो बहुत कम होगी या फिर नहीं होगी।
ऐसे में लोग एक बार फिर मायूस हो गए हैं। मौसम को देखते हुए उन्होंने किसानों से धान की फसल और मक्का की फसल की सिंचाई करने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया अगर किसान बारिश के इंतजार में रहेंगे तो फसलें सूखने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
बुधवार को 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
मौसम की अगर बात करें तो बुधवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख ही रहे। सुबह से ही निकली तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विस्तार