किशनी (मैनपुरी)। गांव उजागरपुर में सोमवार को पोलिंग बूथ पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की नामजद लोगों ने पिटाई की, गाली-गलौज करते हुए पर्ची छीनकर फाड़ दी, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद में लोकसभा उपचुनाव पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कस्बा के उजागरपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष से कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। बूथ अध्यक्ष रामसहाय शाक्य निवासी उजागरपुर ने बताया कि वह अपने लोगों को पार्टी द्वारा दी गई पर्चियां बांट रहा था। तभी विवेक यादव, नतिमा यादव, नीशू यादव ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर उसको पीटना शुरू कर दिया, उसके हाथ से पर्चियां छीनकर फाड़ दी और उन्हें पैरों से कुचलने लगे। गांव में न रहने की धमकी देने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।