फिरोजाबाद। जले में कोरोना टीकाकरण के तहत अब फ्रंटलाइन वर्कर को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार जिले में 8100 हजार फ्रंटलाइन वर्कर हैं। पहले दिन यानी पांच फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर की कुल संख्या के 10 फीसद को वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य महकमे को उपलब्ध कराई सूची में सर्वाधिक संख्या पुलिसकर्मियों की है। उसके बाद नगर निगम, नगर महापालिका एवं नगर पंचायत है। सबसे कम संख्या राजस्व कर्मियों की है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन यानी पांच फरवरी को पांच सेशन बूथ पर लगाए जाएंगे। उसके बाद छूटे हेल्थ वर्कर का भी टीकाकरण किया जाएगा।
फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का शेड्यूल
पहली डोज दूसरी डोज
5 फरवरी 5 मार्च
11 फरवरी 16 मार्च
12 फरवरी 12 मार्च
18 फरवरी 18 मार्च
- टीकाकरण से छूटे फ्रंटलाइन वर्कर के लिए मॉपअप राउंड 22 फरवरी को होगा। उसी तरह दूसरी डोज लगवाने से छूटे फ्रंटलाइन वर्कर के लिए मॉपअप राउंड 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण की तैयारी तेजी से चल रही हैं। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।