किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई की मांग
खड्डा। एक महिला ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र की इस महिला की तरफ से बताया गया है कि दूसरे वर्ग के एक युवक ने 19 अक्तूबर को घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर भाग गया। लोक-लाज की वजह से थाने में तहरीर नहीं दी तो उसका दुस्साहस बढ़ गया और फिर से उसकी बेटी की साथ अभद्रता करने लगा है। शुक्रवार को महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद