शुक्रवार को हुए अंतिम प्रकाशन में बढ़ गए जिले में 45576 वोटर
लखीमपुर खीरी। नगर निकायों की मतदाता सूची का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन हो गया। मतदाता सूची को लेकर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नगर निकाय में 45576 वोटर बढ़ गए हैं। इस बार 4,35,916 वोटर 12 निकायों में नगर की सरकार चुनेंगे।
जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। मतदाता सूची भी फाइनल हो गई है। इसका अंतिम प्रकाशन भी जिला प्रशासन ने कर दिया गया है। इसके अनुसार, इस बार 4,35,916 मतदाता नगर की सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे। बता दें कि अक्तूबर में बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाता सूची को लेकर आए दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया।
इसमें मृतक, विवाह बाद ससुराल गई युवतियों और पलायन करें चुके वोटरों के नाम हटाए गए। इसके अलावा 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाए गए। इनका प्रकाशन 31 अक्तूबर को करने बाद एक से सात 7 नवंबर तक दावे-आपत्तियां मांगी गईं थीं। इसमें तमाम दावे और आपत्तियां आईं, जिनका निस्तारण करने के बाद 45576 नाम मतदाता सूची में दर्ज कर 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। अब इसके आधार पर ही नगर की सरकार का चुनाव होगा।
निकायवार मतदाताओं की संख्या
निकाय वार्ड 2017 2022 बढ़े वोटर
गोल 25 51329 56638 5309
पलिया 25 33776 38143 4367
मोहम्मदी 25 33697 40487 6790
लखीमपुर 30 133694 151780 18086
खीरी 16 27645 31286 3641
सिंगाही 13 13454 15188 1734
ओयल 11 9624 10469 845
धौरहरा 17 18572 27876 9304
मैलानी 12 10368 11587 1219
बरबर 11 10398 11501 1103
नवगठित नगर पंचायत
भीरा 15 0 0 18621
निघासन 15 0 0 22340